फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The rocky roads of villages will be easier than MNREGA

मनरेगा से सरल होगी गांवों की पथरीली राहें

Sun, 27 Mar 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The rocky roads of villages will be easier than MNREGA
हरदोई। गांवों की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त मनरेगा से उनका निर्माण कराया जाएगा। इससे एक तरफ बड़े स्तर पर रोजगार सृजन होगा। दूसरी तरफ गांवों की राहें सुगम होंगी।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना ने इसके लिए ग्राम पंचायतों से ऐसी चक रोडों की सूची मांगी है, जिन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। सीडीओ ने बताया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत अधिक से अधिक जॉबकार्ड धारकों को रोजगार दिलाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

पिछले सालों में ग्राम पंचायतों में अधिकांश नाले, सड़क मार्ग, चक रोड़, कुलाबे समेत कई कार्य मनरेगा से करवाए जा चुके हैं। ऐसे में अब उन चक रोडों को बनवाने का फैसला लिया गया है जो अब तक दबंगों या किन्हीं अन्य कारणों से अब तक नहीं बनवाई जा सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चक रोडों की सूचना और उन्हें अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए सभी तहसीलों को पत्र लिखा जा चुका है। अतिक्रमण हटने की सूचना मिलते ही कार्ययोजना में शामिल करने व अप्रैल में ही चक रोड के निर्माण के लिए डिमांड भेज दी जाएगी।

इन चक रोडों के निर्माण से किसानों को अपने खेतों तक ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र ले जाने में सहूलियत मिलेगी। वहीं खेत में फसल तैयार होने पर उसे आराम से मंडी या बाजार तक लाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed