फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The remainder is divided into gram panchayat compensation

शेष ग्राम पंचायतों में भी बांटा जाए मुआवजा

Sat, 08 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 08 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
The remainder is divided into gram panchayat compensation

जिले की शेष 600 ग्राम पंचायतों में मुआवजा दिलाने

विज्ञापन
समेत कई मांगों को लेकर भाकियू भानु गुट के द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। 

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि जिले में ओलावृष्टि से गेहूं की सारी फसलें चौपट हो गई थी। जिले में 1101 ग्राम पंचायतों में अभी लगभग 600 ग्राम पंचायतों का भुगतान नहीं किया गया, जिनका शीघ्र भुगतान कराया जाए। ग्राम पंचायत मरई में जो आवासों का आवंटन किया गया था, वह सारे अधूूरे पड़े हैं।

जिनका भुगतान नहीं कराया जा रहा, इसलिए लाभार्थी प्रधान की बेगार करने को मजबूर हैं। उन्होंने शीघ्र ही लाभार्थियों के खाते में आवासों की किश्त का भुगतान कराने की बात कही। जिला महासचिव बलवीर राजवंशी ने कहा कि समाजवादी पेंशन को शीघ्र ही लाभार्थियों के खाते में भेजी जाए।

उन्होंने मरई में ही ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा की जा रही भूमि नंबर 1092 से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने नारेबाजी की और डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर उस पर कार्रवाई की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा किसानों को 18 घंटे की आपूर्ति करने की मांग भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed