फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The refuse from the definition of DRM Jammu Tawi

डीआरएम ने जम्मू तवी के ठहराव से किया मना

Sat, 17 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 17 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
The refuse from the definition of DRM Jammu Tawi
रेल दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को ट्रैक के निरीक्षण पर निकले मंडल रेल
विज्ञापन
प्रबंधक ने शनिवार को उन्नाव से बालामऊ जंक्शन के बीच रेलवे स्टेशनों का हाल देखा। माधौगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने ट्रैक के प्वाइंट और स्टेशन मास्टर रूम का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक की जम्मूतवी ट्रेन के माधौगंज में ठहराव की मांग मानने से इंकार कर दिया।

ट्रैक पर कमियाें की वजह से बढ़ रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार ने ट्रैकों का निरीक्षण शुरू किया है। शुक्रवार को उन्होंने रोजा से काकोरी के बीच ट्रैक व स्टेशनों का निरीक्षण किया था वहीं शनिवार को उन्नाव से बालामऊ जंक्शन के बीच ट्रैक का हाल देखा। रूट के सभी रेलवे स्टेशनों के

निरीक्षण के दौरान वह करीब 10:20 बजे विशेष ट्रेन से माधौगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैक के प्वाइंट और कैंची का निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां किराया सूची के साथ समय सारिणी न लगी होने पर स्टेशन मास्टर नरसीलाल मीना से जानकारी ली और उन्हें समय सारिणी लिखवाने के निर्देश दिए। सोलर पैनल खराब होने की

जानकारी देने पर उन्हें बदलवाने का आश्वासन दिया। पुराने खाली पड़े भवन की जानकारी ली और सुधार की बात कही। इसी बीच पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्र ने कानपुर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन को रुकवाने के संबंध में

भेजे गए पत्रों को दिखाया। जिस पर डीआरएम ने ट्रेन के ठहराव की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि जहां ट्रेन ठहरती है वहां से यात्री बैठे। उधर बेनीगंज स्टेशन का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed