{"_id":"694ec5d345cdb38f760640f1","slug":"the-prime-minister-honored-maharaja-bijli-pasi-in-his-speech-which-has-generated-enthusiasm-in-the-community-jay-prakash-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142426-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने भाषण में महाराजा बिजली पासी काे दिया सम्मान, समाज में उत्साह : जय प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने भाषण में महाराजा बिजली पासी काे दिया सम्मान, समाज में उत्साह : जय प्रकाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सांसद जय प्रकाश ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान महाराजा बिजली पासी का नाम जिस सम्मान के साथ लिया, उससे पासी समाज में विशेष उत्साह है। दावा किया कि आगामी चुनावों में भी पासी समाज मजबूती से भाजपा के साथ खड़ा दिखाई देगा।
सांसद जय प्रकाश ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लखनऊ में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री की रैली में जनसैलाब उमड़ा। यह इस बात का प्रमाण है कि नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। प्रेरणास्थल के लोकार्पण के मौके पर आयोजित रैली उत्तर प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करने में सफल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मं कोई भी विपक्षी दल या नेता मैदान में टिकने की स्थिति में नहीं है। मुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश को बड़े पैमाने पर विकास कार्याें की सौगात मिली है।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को लेकर योगी मॉडल की चर्चा पूरे देश में है। सांसद ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों और आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी।