फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The price of sugarcane should be fixed at Rs 450

450 रुपये निर्धारित किया जाए गन्ने का मूल्य

Mon, 22 Feb 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
The price of sugarcane should be fixed at Rs 450
बिलग्राम तहसील में प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
बिलग्राम। भारतीय किसान यूनियन अवध के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गन्ना का निर्धारित मूल्य 450 रुपये करने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम एपी श्रीवास्तव को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला व प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह चौहान ने बताया कि सरकार द्वारा जो कृषि कानून लागू किए गए हैं, उनसे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। सरकार तीनों कानून वापस ले या उनमें संशोधन करे। साथ ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सख्त कानून बनाया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश में गन्ने की फसल का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। 14 दिन के अंदर किसानों का गन्ने का भुगतान कराया जाए। पदाधिकारियों ने आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने अन्ना मवेशियों समेत अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके निस्तारण की मांग की। इस मौके पर किसान नेता राहुल मिश्रा, जिला अध्यक्ष कदीर पहलवान, सदर तहसील अध्यक्ष भोले सिंह, टोडरपुर अध्यक्ष अमिताभ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा, मीडिया प्रभारी हिमांशु दीक्षित, शोभित शुक्ला व ब्रज किशोर त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed