बीएसए कार्यालय पर रसोइयों का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे रसोइयों के
सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया। मानदेय समेत कई मांगों को लेकर सोमवार को
स्कूलों की रसोइयों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। रसोइयों की ओर से
एक 11 सूत्रीय मांग पत्र विभागीय जिम्मेदारों को दिया गया।
कहा गया
कि अक्तूबर से आज तक का मानदेय पांच माह का तक्काल दिलाया लाए, प्रतिवर्ष
नई चयन प्रक्रिया बंद की जाए, रसोइयों को विनियमितीकरण किया जाए, रसोइयाें
का पारिश्रमिक आनलाइन कर इनके खातों में भेजा जाए, रसोइयाें के संबंध में
शासनादेश भारत सरकार जारी करे और रसोइयाें का मानदेय भारत सरकार के श्रम
मंत्रालय द्वारा निर्धारित दैनिक मजदूरी के आधार पर दिया जाए।
इसके
अलावा मांग पत्र में विद्यालयों की सफाई चपरासी और सफाई कर्मचारी के माध्यम
से कराई जाए, रसोइयाें के विभाग में कार्य होने का प्रमाण पत्र दिया जाए
और रसोइयाें का मानदेय कम से कम 180 रुपये प्रतिदन के हिसाब से 5400 रुपये
प्रति माह देने की मांगें शामिल हैं।
इस मौके पर गोमती, मनोरमा, रामवती,
कमला, सुधा, निशा, रामरानी, राजेश्वरी, कमला, रेशमा, साधना और सीमा सहित
भारी संख्या में रसोइया मौजूद थीं।