फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The officers want proof...so here we are giving it

Hardoi News: अफसरों को चाहिए है सबूत...तो लीजिए हम दे रहे

Fri, 22 Aug 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The officers want proof...so here we are giving it
हरदोई। जद्दोजहद के बाद भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भगत सिंह के साथी रहे जयदेव कपूर को स्वतंत्रता सेनानी मान लिया गया। शिवराज सिंह, गजराज सिंह और रंजीत सिंह (रणजीत सिंह) को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने ही तीनों के स्वतंत्रता सेनानी होने के प्रमाण पत्र खोज लिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवराज सिंह बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के महसोनामऊ के रहने वाले थे।
विज्ञापन

वह स्वतंत्रता संग्राम में नौ अप्रैल 1941 से आठ जनवरी 1942 तक जेल में रहे थे। इसका प्रमाण पत्र भी छह जुलाई 1972 को तत्कालीन जिलाधिकारी ने जारी किया था। सेनानी गजराज सिंह कछौना के मूल निवासी थे। उनके पौत्र उपेंद्र कुमार सिंह को 14 फरवरी 2002 को कलेक्ट्रेट के तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी ने गजराज सिंह के स्वतंत्रता सेनानी होने का प्रमाण पत्र दिया था। स्वतंत्रता सेनानी रंजीत सिंह मूल रूप से तत्कालीन हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरिया के निवासी थे। 25 मई 1987 को तत्कालीन जिलाधिकारी ने उनके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने का प्रमाणपत्र जारी किया था। इसमें यह भी उल्लेख है कि रंजीत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दो माह का कारावास काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed