{"_id":"742a7dca3a957d38ca0821c5a64aa39b","slug":"the-key-to-good-careers-labor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे करियर की कुंजी हाोती है परिश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे करियर की कुंजी हाोती है परिश्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य कन्या महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्रा परिषद
विज्ञापन
द्वारा आयोजित हुई व्यक्तित्व विकास एवं करियर के लिए मार्गदर्शन विषय पर
व्याख्यान माला में वक्ताओं ने अपने अपने ढंग से उज्जवल भविष्य को लेकर
मार्ग दर्शन किया ही, साथ ही सभी ने एक अच्छे करियर के लिए दृढ़ संकल्प व
कठोर परिश्रम को कुंजी बताया।
परिषद की ओर से आमंत्रित वेणी माधव की पूर्व प्राचार्या मनमन श्रीवास्तव ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास एवं शिष्टाचार से जुड़ी हुई कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान की। उन्होंने कहा कि एक भविष्य की तलाश में जब भी हम आगे कदम बढ़ाए तो सोचे जरूर कि हमें आखिर जाना कहां हैं।
हमारी रुचि किस में है और किस क्षेत्र में हम अपना सबसे बेहतर कर लोगों को अपने कार्यों के प्रति आकर्षित कर सकते हैं। महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्रा व बैंक कर्मी रूपाली द्विवेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए करियर चयन के लिए सही लक्ष्य निर्धारण एवं समय संयोजन को आवश्यक बताया।
उन्होंने बैंक एवं शिक्षण से जुड़ी हुई सेवाओं को चयन प्रक्रिया पर चर्चा की। एबीएसए निरूपमा सिंह ने टीजीटी, पीजीटी एवं बीटीसी व बीएड कोर्सों की जानकारी विस्तार से दी एवं इसे भी वर्तमान समय में भविष्य के लिए बेहतर विकल्प बताया। संचालन भूतपूर्व छात्रा परिषद की प्रभारी नीता आर्या द्वारा किया गया।
समापन परिषद की अध्यक्षा राखी द्विवेदी द्वारा किया गया। इस मौके पर वर्ष 88 से 14 तक की अवधि की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्रवक्ता अर्चना जिंदल, डा. किरण बाला, डा. उमा रानी श्रीवास्तव व साधना शुक्ला आदि मौजूद थीं।