फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The inspection team found shortcomings in prison

जेल के निरीक्षण में टीम को मिली खामियां

Sat, 12 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 12 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
The inspection team found shortcomings in prison

विज्ञापन

हरदोई। जिला कारागार में विरुद्ध विचाराधीन बंदियों के  रहन-सहन की स्थिति का जायजा लेने के लिए जनपद न्यायाधीश नरेश जैन ने टीम के  साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिलीं खामियों पर जेल अफसरों को सुधार के निर्देश दिए।

जनपद न्यायाधीश नरेश जैन के नेतृत्व में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिविल जज प्रभानाथ त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल सिंह अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेई, महामंत्री कमलेश पांडे व अधिवक्ता राजीव मिश्रा व सत्यम तिवारी, वेदव्यास पांडे की टीम ने शुक्रवार को दोपहर बाद जिला कारागार का निरीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार टीम नेे बंदियों के कारागार में रहन-सहन की बारीकी से जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने बंदियों के स्नानगृह, भोजनालय, अस्पताल, पुस्तकालय, साफ-सफाई व स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की। इसी के साथ जिला जज ने निरीक्षण के दौरान टीम के साथ महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बंदियों ने दीवानी न्यायालय परिसर में बनी हवालात की खस्ता हालत की शिकायत की। जिला जज ने कारागार के अंदर निर्माणाधीन भोजनालय के पास जमा कूडे़ के ढे़र पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल सफाई के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 मानसिक रूप से अस्वस्थ एक बंदी के बाबत, महिला बंदियों व बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। टीम ने बंदियों के रहन-सहन व दैनिक  जीवन से जुड़ी कई बारीक बिंदुओं  पर जांच पड़ताल की। जेल प्रशासन ने टीम को अवगत कराया कि  जिला कारागार में चिकित्सक स्वामी दयाल, वाजिद, जमील नियमित रूप से कार्यरत हैं। महिला चिकित्सक साप्ताहिक रूप से महिला बंदियों की देखभाल के लिए आती हैं।


 टीम ने निरीक्षण को लेकर कारागार प्रशासन भी सतर्क दिखा। इस दौरान जेलर एलपी सिंह, डिप्टी जेलर विनोद कुमार कटियार व अनिल कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रेषित पत्र में टीम को अविलंब निरीक्षण आख्या प्रेषित करने के  निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed