{"_id":"69ee47f995f8182fe5019e01","slug":"the-husband-of-a-female-bjp-leader-standing-near-a-dhaba-was-hit-by-a-vehicle-and-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148700-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ढाबे किनारे खड़े महिला भाजपा नेता के पति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ढाबे किनारे खड़े महिला भाजपा नेता के पति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
फोटो-10-पति की मौत के बाद बदहवास ममता वाजपेयी को संभालतीं महिलाएं। संवाद
सवायजपुर। उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी के पास ढाबे के बाहर खड़े महिला भाजपा नेता के पति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव के पास मिली डायरी में दर्ज नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह हुई घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े।
सवायजपुर कस्बा निवासी ममता वाजपेयी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। उनके पति सच्चिदानंद वाजपेयी उर्फ पप्पू (55) रविवार सुबह बाइक से अमिरता गोशाला जा रहे थे। पुत्र केशव ने बताया कि कन्हारी गांव के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के बाद वह सड़क किनारे बाइक के पास खड़े थे। इस दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उनके पास से मिली डायरी में दर्ज नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। पत्नी बदहवास हो गईं। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना का पता चलने पर ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।