फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The government took the oath to serve villages

गांवों की सरकार ने ली सेवा करने की शपथ

Sun, 20 Dec 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 20 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
The government took the oath to serve villages
प्रधान व सदस्य पद चुनाव के समापन के बाद नवनिर्वाचित हुए प्रधानों ने शनिवार को पद व गोपनीय की शपथ ली। जनपद के सभी विकास खंड कार्यालयों पर गांवों की सरकार को सेवा करने की शपथ दिलाई गई। जिसके लिए अधिकारियों को नामित किया गया। जनपद के एक विकास खंड मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई तो अन्य ब्लाकों पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने यह जिम्मेदारी निभाई। गांवों के मुखिया को शपथ दिलाने के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर काफी तैयारियां की गई। जबकि पहली बार निर्वाचित हुए प्रधानों में भी शपथ लेने के लिए गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


विकास खंड़ टड़ियावां कार्यालय के परिसर में सहायक समायुक्त अनुभव वर्मा ने विकास खंड की 68 ग्राम पंचायतों में से 63 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं पांच ग्राम पंचायताें का कोरम पूरा न होने के कारण वहां प्रधानों का शपथ ग्रहण नही हो सका। खंड विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पंाडे, सहासक विकास अधिकारी अवधेश वर्मा सहित इंस्पेक्टर लालता प्रसाद साहू सुरक्षा व्यवस्था में रहे।
विज्ञापन


विकास खंड माधौगंज के ब्लाक परिसर में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार चौरसिया ने 77 ग्राम पंचायतों में से 58 ग्राम प्रधानों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें 28 महिलाएं व 30 पुरुष प्रधान शामिल है। वहीं 19 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने के कारण उनको शपथ नही दिलाई जा सकी। खंड विकास अधिकारी नीलम सक्सेना सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरखनी विकास खंड़ परिसर कीे 90 ग्राम पंचायतों में से 45 ग्राम प्र्रधानों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्रा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान 45 ऐसी ग्राम पंचायतें जिनमें कोरम पूरा नहीं हुआ वहां शपथ नहीं दिलाई जा सकी। शपथ ग्रहण के दौरान खंड विकास अधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

मल्लावां विकास खंड परिसर में 45 ग्राम सभाओें के ग्राम प्रधानों को जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिर्लाई। वहीं नौ प्रधानों के कोरम न पूरे होने के कारण उनको शपथ नही दिलाई जा सकी। शपथ ग्रहण के समापन परवरिष्ठ उप निरीक्षक शिवाकांत पांडे ने नवनिर्वाचित प्रधानाें को शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया। इस मौके पर खंड़ विकास अधिकारी रवीशचंद्र वर्मा, एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, पीयूष, हरीष आदि कर्मी मौजूद रहे।

कछौना विकास खंड़ के ब्लाक सभागार मेें 41 नवनिर्वाचित प्रधानों को जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें 41 ग्राम पंचायतों में 19 महिला प्रधानों ने भी शपथ ग्रहण की। इस मौके पर डीआईओएस ने सभी ग्राम प्रधानों को गांवों के विकास के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी महेंद्र कुमार व प्रधान मौजूद रहे।

विकास खंड सांडी में ब्लाक मुख्यालय पर उप कृषि निदेशक प्रसार बृजेश चंद्रा ने 65 ग्राम प्रधानों में से 58 प्रधानों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने नव निर्वाचित प्रधानों को कर्तव्यों को बताया और सभी के प्रति समानता का व्यवहार करने की बात कही। सपा नेता पीके वर्मा, प्रशिक्षणरत सीओ नवीना शुक्ला, बीडीओ सुभाष त्रिपाठी ने गांव के विकास पर जोर देने की बात कही। कोरम पूरा न होने से सात ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई गई।

विकास खंड बावन में ब्लाक परिसर में तहसीलदार सदर ने नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई। विकास खंड में करीब सात ग्राम पंचायतों में कोरम नहीं पूरा हुआ, जिसके चलते वहां के प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रभु दयाल, लोनार थानाध्यक्ष हेमंत राव और बावन चौकी प्रभारी रामलाल यादव मौजूद रहे।

विकास खंड अहिरोरी में ब्लाक परिसर स्थित सभागार में विधायक राजेश्वरी की उपस्थिति में उप कृषि निदेशक शोध सुरेश चंद्र चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विकास खंड की 78 ग्राम पंचायतों में 11 में कोरम पूरा नहीं हो सका। ऐसे में 67 ग्राम सभाओं के नव निर्वाचित प्रधानों ने सेवा करने का संकल्प लिया। बीडीओ

विकास खंड भरावन में ब्लाक परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सहायक निबंधक सहकारी समितियां मसिहुद्दीन ने नव निर्वाचित प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक की 65 ग्राम सभाओं में से नौ में कोरम पूरा न होने से 65 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। इस दौरान खंड विकास अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विकास खंड सुरसा के ब्लाक परिसर में 69 ग्राम सभाओं में से 66 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को परियोजना निदेशक नेडा वीपी गुप्ता ने शपथ दिलाई। उन्होंने प्रधानों से पक्षपात और द्वेष भावना से काम न करने की सीख दी। ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा ने भी निर्वाचित प्रधानोें को क्षेत्र के विकास करने के लिए कहा। कोरम पूरा न होने से तीन ग्राम सभाओं में शपथ नहीं हो सकी। इस मौके पर महिपाल सिंह, उदय प्रताप सिंह, राकेश, श्रीराम, अरमान सहित कई लोग मौजूद रहे।


शपथ के लिए भी महिला प्रधान नहीं लांघ सकीं घर की दहलीज
भले ही 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गईं लेकिन शपथ ग्रहण के दौरान आयोग के नियम की धज्जियां उड़ती नजर आईं, साथ ही एक बार फिर महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं देते देखा गया। प्रचार के दौरान भी पोस्टर पर महिला प्रत्याशी के स्थान पर उनके पति की फोटो नजर आई। वहीं शनिवार को शपथ ग्रहण के दौरान भी महिला प्रधानों के स्थान पर उनके पति व परिजन शपथ लेते दिखे। जिसमें कई रसूखदार लोग भी शामिल रहे। जिन्होंने आयोग के निर्देशों का पालन करना उचित नहीं समझा। वैसे तो आयोग ने प्रतिनिधि रखने से मना किया है लेकिन जनपद में महिला प्रधानों के प्रतिनिधि तो बन गए लेकिन प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण में भी महिला प्रधानों को घर से बाहर निकालना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed