फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The girl who was caught with her lover seven months ago gave her life

Hardoi News: सात माह पहले प्रेमी संग पकड़ी गई युवती ने जान दी

Thu, 06 Apr 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 06 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
The girl who was caught with her lover seven months ago gave her life
- छोटी बहन ने दुपट्टे से बने फंदे पर लटका देखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां। सात माह पहले प्रेमी पकड़ी गई युवती ने मंगलवार की रात घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में मंगलवार की रात संतोष कुमार की बेटी काजल (18) ने घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में किसी काम से गई छोटी बहन ने काजल का शव फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने काजल को फंदे से उतार कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

संतोष की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काजल पांच भाई-बहन में दूसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लड़के से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के मुताबिक काजल का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब सात माह पहले वह उसके साथ चली गई थी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज भी कराई थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर परिजनों के हवाले कर दिया था। इसके बाद से काजल गुमसुम रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed