फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The fuse of the electricity system blew in the storm of troubles.

Hardoi News: मुसीबताें की आंधी में उड़ गया बिजली व्यवस्था का फ्यूज

Thu, 06 Jun 2024 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
The fuse of the electricity system blew in the storm of troubles.
हरदोई। बिजली व्यवस्था में सुधार के नाम पर भले ही बड़े पैमाने पर बजट खपाया जाता हो, लेकिन आंधी आते ही बिजली व्यवस्था का फ्यूज उड़ जाता है।
विज्ञापन

बुधवार आधी रात के बाद आई आंधी में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। पूरा शहर लगभग साढ़े चार घंटे तक अंधेरे में रहा। सुबह लगभग पौने पांच बजे कुछ इलाकों में आपूर्ति बहाल तो कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे आपूर्ति शुरू हो पाई।
बुधवार को आधीरात के बाद लगभग एक बजे तेज आंधी आई। आंधी आते ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। इसके बाद बारिश का भी सिलसिला शुरू हुआ। आंधी और बारिश के कारण 220 केवीए के विद्युत उपकेंद्र से शहर के सभी 33 केवीए के उपकेंद्र की आपूर्ति बंद करदी गई। इसके कारण शहर में अंधेरा हो गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से शहर विद्युत उपेंद्र, कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र, आशा नगर विद्युत उपकेंद्र, चरौली विद्युत उपकेंद्र, सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र, महोलिया शिवपार उपकेंद्र, बेलाताली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रही। आंधी बारिश बंद होने सुबह लगभग पौने पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। कुछ जगहों पर सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। एसडीओ शहर केपी सिंह ने बताया कि बारिश और आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी। बाद में आपूर्ति बहाल करदी गई थी। कुछ स्थानों पर लोकल फाल्ट हुए थे वह भी सही कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


शहर में विद्युत उपकेंद्र में कब्रिस्तान के पास लगे ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर खराब हो गय। इसको बदलने में काफी समय लग गया। इससे जुड़े इलाकों में आपूर्ति डेढ़ बजे शुरु हो पाई। लगभग सात सौ उपभोक्ताओं को 12 घंटे तक बिजली बिजली पानी के रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधौगंज इलाके में आंधी और बारिश के कारण रुद्दीखेड़ा गांव के पास पांच पोल टूट गए। इसके कारण शहब्दा, रुद्दीखेड़ा, माधौपुरवा, धमकरा, बरबटापुर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसी तरह शुक्लापुर भगत, नरबापुरवा, पिलखना, बरहस, डेड़िया आदि गांवों में भी बिजली आपूर्ति तार टूटने के कारण बाधित हो गई। गोपामऊ क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति धड़ाम हाे गई। 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे मुख्य मार्ग पर कई पोल गिर गए। इसके कारण बिजली आपूर्ति और आवागमन बाधित हो गया। शाहाबाद में भी बिजली व्यवस्था आंधी की वजह से ठप हो गई। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए और पोल भी गिर गए। इसके कारण लोगों को पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा। बिलग्राम में बुधवार को आई आंधी में बैफरिया से हैदरपुर की लाइन के पांच पोल उखड़ गए इसे कारण आस पास के छह गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। मल्लावां में भी जगह जगह पोल गिर जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई।
हरदोई। बुधवार रात अचानक आई आंधी और बारिश से आम की फसल सहित सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। आंधी के कारण आम के पेड़ की डाल गिरने के साथ ही आम की फसल को नुकसान हुआ है।




उद्यान विभाग की ओर से प्रारंभिक सर्वे में आम की फसल को तीन से चार प्रतिशत नुकसान की बात सामने आई है। उद्यान निरीक्षक अजय वर्मा ने बताया कि बारिश तो, आम की फसल के लिए ठीक थी लेकिन, आंधी से नुकसान हुआ है। ऐसे ही खरीफ फसल की भिंडी और अन्य सब्जियों को भी चार से पांच प्रतिशत तक नुकसान का आकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed