फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The farmer was killed by beating him with sticks

लाठी-डंडों से पीटकर की गई थी किसान की हत्या

Sun, 27 Feb 2022 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
The farmer was killed by beating him with sticks
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बैजना गांव में लापता किसान का शनिवार को पराली के ढेर में मिले शव का पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद पराली के ढेर में किसान का शव छिपाया गया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चार चोटें मिलने और हेडइंजरी से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैजना निवासी रामप्रकाश यादव (50) खेती करते थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही मवेशी खरीदने-बेचने का भी काम करता था। परिजनों के मुताबिक, 23 फरवरी को मतदान करने के लिए निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर तलाश की शुरू की थी, लेकिन कहीं से भी सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की दोपहर खेत में लगे पराली के ढेर में उसका शव पड़ा मिला था। मृतक के बेटे राजेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
राजेश ने लोनार निवासी नन्हे पंडित समेत तीन लोगों पर गाय ब्रिकी के रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या कर शव पराली केे ढेर में दबाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक, रामप्रकाश के सिर के बाएं तरफ व कंधे और गाल, जबड़े पर लाठी-डंडों की चोटों के निशान मिले हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेडइंजरी से मौत होने की पुष्टि हुई है। इधर, शव मिलने केे दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को गड्ढे में मिले युवक के शव की मौत की गुत्थी उलझ गई है। ग्राम नेवादा निवासी पंकज (31) मजदूरी करते थे। शुक्रवार को शाम वह घर से निकला था।
दो साथियों के साथ उसे शराब पीते देखा गया था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा था। शनिवार को सुबह बासितनगर मार्ग पर एक स्कूल के पास गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला था।
सिर व नाक व आंख में चोटों के निशान थे। मां कृष्णा ने दोनों साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। शनिवार की देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर व नाक में चोट के निशान मिले हैं।

वहीं, मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया। पुलिस का दावा है कि बिसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट आने से पंकज की मौत का राज खुल सकेगा।
कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed