फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The faces of the participants blossomed when they received the prize.

Hardoi News: प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार तो खिल उठे चेहरे

Tue, 07 Mar 2023 07:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 07 Mar 2023 07:28 AM IST
विज्ञापन
The faces of the participants blossomed when they received the prize.
प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार तो खिल उठे चेहरे
विज्ञापन

- फूलों की होली ने गांव महोत्सव को बनाया यादगार
- एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तीन दिवसीय अमर उजाला गांव महोत्सव का समापन घंटाघर परिसर में रविवार को समापन हुआ। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेेता बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। पुरस्कार पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल गए। इसके बाद सभी ने फूलों की होली खेलकर महोत्सव को यादगार बना दिया।
महोत्सव में रिदम द रॉक बैंड की प्रस्तुति रही। रिदम द बैंड के कलाकार कुणाल रजत, शुभम पांडेय, शुभांकर विश्वास, निर्भय कृष्णा नंदवंशी, अंशु आदि को सम्मानित किया गया। ओम मिश्रा के संचालन में हुई इस प्रस्तुति के लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सराहना की। गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार ऋषभ वर्मा, द्वितीय अभिनव द्विवेदी एवं तृतीय महेश भारती रहे। सांत्वना पुरस्कार शुदीति तिवारी और आयशा सिंह को दिया गया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार अक्षय प्रताप सिंह, द्वितीय पुरस्कार इशिता तिवारी और अमीषा चौधरी के बीच टाई हुआ। तृतीय गुलशन कुमार को व सांत्वना पुरस्कार अन्वेशा तिवारी और अतिशय पांडेय को दिया गया। स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड विनी शर्मा को मिला। एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला ने बच्चों की सराहना की। महोत्सव से जुड़े सभी सदस्यों का सम्मान करते हुए बधाई दी। संचालन भाग्य फैशन शो टीम लीडर रजत पाठक ने किया। यहां जस्मिन सिंह, सुहानी कुशवाहा, प्रियंका, प्रीति वर्मा, अनिष्का मिश्रा, दिव्या सिंह, ऋषभ, जतिन अवस्थी, कबीर त्रिपाठी, उत्कर्ष मिश्रा, नीरज अस्थाना, अब्दुल अरसलान आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed