फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The election bugle rang Prdani

प्रधानी के चुनाव का बिगुल बजा

Sun, 08 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई Updated Sun, 08 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
The election bugle rang Prdani
जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के निर्वाचन के बाद आयोग ने शनिवार को ग्राम प्रधान व सदस्यों के चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। शासन- प्रशासन के भेजे प्रस्ताव पर आयोग ने मोहर लगाते हुए चार चरणों में जिले के 1308 प्रधान व 16760 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव कराने की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन


 
आयोग से जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत जिले में चार चरणों में चुनाव कराने की स्वीकृति मिल गई है। प्रथम चरण में सांडी, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां व हरपालपुर में चुनाव कराया जाएगा। दूसरे चरण में शाहाबाद, टोडरपुर, भरखनी व पिहानी में निर्वाचन होगा। तीसरे चरण में हरियावा, टड़ियावां, बावन, सुरसा व अहिरोरी को रखा गया है।
विज्ञापन



चौथे चरण में संडीला, कछौना, कोथावंा, भरावन व बेंहदर को शामिल करते हुए वहां मतदान कराया जाएगा। निर्धारित शेड्यूल में प्रथम चरण का नामांकन 16 व 17 नवंबर होगा। मतदान 28 नवंबर को होगा। द्वितीय चरण का नामांकन 19 व 20 नवंबर को, जबकि मतदान एक दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरे चरण का नामांकन 21 व 23 नवंबर को होगा और मतदान पांच दिसंबर को कराया जाएगा। चौथे चरण को नामांकन 27 व 28 नवंबर को एवं मतदान नौ दिसंबर को कराया जाएगा। सभी चरणों की मतगणना 12 दिसंबर को कराई जाएगी। जिलाधिकारी रविवार को अधिसूचना जारी करेंगे।


मताधिकार को इस बार मिलेगा आधा घंटा कम- हरदोई। प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के निर्वाचन को लेकर मतदान कराने के लिए इस बार आयोग ने मतदाताओं को आधा घंटा कम समय दिया है।


इस बार प्रत्येक चरण में मतदान के दिन सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। साढ़े चार बजे तक पंक्ति में आने वाले मतदाताओं से वोट डलवाए जाएंगे। इसके बाद पंक्ति में आने वाले मतदाताओं से मतदान नहीं करवाया जाएगा।
 
 
एक बार फिर कसी सरकारी मशीनरी ने कमर- हरदोई। पंचायत चुनाव कराने के लिए एक बार फिर से सरकारी मशीनरी ने कमर कस ली है। एक नवंबर को मतगणना कराने के बाद सातवें दिन ही अधिसूचना जारी कर दी गई। जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मी अपने अपने दायित्वों को निभाते नजर आए।



शनिवार को आयोग के बाद जिला स्तर पर अधिसूचना जारी करने के लिए निर्वाचन विभाग में काम तेजी पर दिखा तो मुख्य विकास अधिकारी विजय गुप्ता ने भी तैयारियों का जायजा लिया।

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed