फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The effigies of the CM were burnt by staging a dharna.

लखीमपुर कांड पर सपाइयों में उबाल, अखिलेश को रोके जाने पर बवाल

Mon, 04 Oct 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The effigies of the CM were burnt by staging a dharna.
फोटो-2-कलेक्ट्रेट में धरनास्थल पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर - फोटो : HARDOI
हरदोई। लखीमपुर में हुई घटना और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को वहां जाने से रोके जाने के विरोध में सपाइयों ने सोमवार को जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया। संडीला और हरदोई में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। नुमाइश चौराहे पर सपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। इस कारण आवागमन बाधित हो गया। वहीं बिलग्राम में सपाइयों ने बस अड्डा चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। सपाइयों को पुलिस कोतवाली ले गई और शाम को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पालिका परिसर स्थित कार्यालय में सपाई एकत्र हुए। सपा नेता हरिनाम सिंह यादव, नीरज अवस्थी रामज्ञान गुप्ता, मुकुल सिंह आदि पैदल मार्च कर नुमाइश चौराहा पहुंचे। नुमाइश चौराहे पर सपा नेता सड़क पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलते ही एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव और सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे। सपा नेता मुकुल सिंह और नीरज अवस्थी की पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन

बाद में सपाई कलक्ट्रेट में धरनास्थल पर पहुंच गए। कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी, जिला महासचिव वीरे यादव, नगर अध्यक्ष रियासत खां आदि भी वहां पहुंच गए। सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने ज्ञापन लिया, लेकिन सपाई धरना खत्म करने को राजी नहीं हुए। इसके बाद अधिकारी मौके से चले गए। इसी बीच यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने साथियों के साथ धरनास्थल पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम में प्रदर्शन के दौरान सईद अफसर अली, अजबू यादव, मोहम्मद नफीस, आजम खां, दिलशाद खां, आलोक यादव, फैज रिजवी, सादिक खां आदि मौजूद रहे।
संडीला। पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सीओ कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सीओ महावीर सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र की गिरफ्तारी व मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान मुकेश यादव, गजेंद्र बजादुर सिंह, रफीक लंबू, वसीम वारसी, मोहम्मद तालिब आदि मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर संडीला विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आरपी यादव के नेतृत्व में भी धरना प्रदर्शन कर एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री और गृह राज्यमंत्री का पुतला भी फूंका। छत्रपाल छत्तर, हसन मक्की, अकील अंसारी, विशाल अर्कवंशी आदि मौजूद रहे। (संवाद)

माधौगंज। पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक कुमार पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की आवाज को दबाने के लिए षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने सरकार पर समाज विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विवेक कुमार, विप्र वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-1-शहर में नुमाइश चौराहे पर सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते सपा नेता और कार्यकर्ता। संवाद

फोटो-1-शहर में नुमाइश चौराहे पर सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते सपा नेता और कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed