फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The DM cautioned Laprwahon

लापरवाहों को डीएम ने चेताया

Wed, 05 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 05 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
The DM cautioned Laprwahon
जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने लंबित प्रार्थना पत्रों पर लापरवाही बरतने वाले
विज्ञापन
अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी देते हुए कहा कि आश्चर्य की बात है कि एक महीने में भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी भी दी। उधर, संडीला में अपर आयुक्त ने लोगों की शिकायतें सुन अफसरों को निर्देश दिए।

शाहाबाद में तहसील दिवस में डीएम ने कहा कि शिकायत मिली है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साबुन, तेल, मंजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसी तरह से कई विद्यालय की रसोइयों ने शिकायत की है कि उन्हें साफ सुथरा गेहूं, चावल नहीं दिया जा रहा।

इस पर डीएम ने कहा कि बीएसए व खंड शिक्षाधिकारियों को भ्रमण कर शिकायतों का निस्तारण कराना चाहिए। उन्होंने डीपीओ प्रकाश कुमार को निर्देश दिए कि वह आंगनबाड़ी केंद्रों के  संबंध में आए प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करें। डीएम ने खराब ट्रांसफार्मर के संबंध में बिजली विभाग के अफसरों को, भूमि संबंधी विवाद में राजस्व अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण कराने को कहा।

इस दौरान तहसील दिवस में 126 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 20 का मौके पर निस्तारण कर शेष का जल्द निस्तारण करने के निर्देश डीएम ने संबंधित अफसरों को दिए। इस मौैके पर एसपी उमेश कुमार सिंह, सीएमओ डा. वीके गुप्ता समेत विभिन्न विभागीय अफसर मौजूद थे।

उधर, संडीला में मंगलवार को तहसील दिवस में अपर आयुक्त न्यायिक लखनऊ सुधा वर्मा ने शिकायतें सुनीं और 15 दिन में निस्तारित करने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर भी रोष जताया कि बहुत सी शिकायतें 15 दिन से ज्यादा दिनों से लंबित हैं। उन्हें प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए।

इस दौरान करीब 90 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन पर उन्होंने एसडीएम एपी सिंह, सीओ चरन सिंह, तहसीलदार आशाराम वर्मा, नायब तहसीलदार शैल कुमारी एवं तहसील स्तरीय अफसरों के साथ मिलकर शिकायतों की सुनवाई की।  कहा कि शिकायतों को संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके सुनवाई करें तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed