{"_id":"604e4eef8ebc3ed3075e72ee","slug":"the-district-s-own-vehicles-will-be-filled-in-elections-there-is-no-demand-for-external-vehicles-hardoi-news-knp61764581","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में जिले के ही वाहन भरेंगे फर्राटे, बाहरी वाहनों की डिमांड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में जिले के ही वाहन भरेंगे फर्राटे, बाहरी वाहनों की डिमांड नहीं
विज्ञापन
फोटो-19-पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगे पंचायत कार्यालय में आई चुनाव सामग्री। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अफसरों ने पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होने वाले बड़े व छोटे वाहनों का भी आकलन किया है। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने कहा है कि जिले में वाहन पर्याप्त हैं। फिलहाल बाहरी जनपदों से वाहनों की डिमांड नहीं करनी होगी। चुनाव में 1100 बडे़ वाहन और 300 छोटे वाहनों की जरूरत होगी।
पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव चौपालें सज चुकीं हैं। यहां संभावित प्रत्याशियों व चुनावों को लेकर चर्चाएं आम हैं। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासन भी कमर कस चुका है। अन्य आकलन करने के साथ निर्वाचन अधिकारियों ने वाहनों का भी पूरा लेखा जोखा तैयार कर लिया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी सहित पंचायत चुनाव में उन्हें करीब 1100 बड़े वाहनों की आवश्यकता होगी। इसमें बसें व ट्रक शामिल हैं। इसके अलावा छोटे वाहनों में 300 वाहनों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
इनमें जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट को देने के लिए वाहन शामिल हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों के पास करीब 60 से 70 वाहन उपलब्ध हैं। शेष वाहनों का अधिग्रहण नियमानुसार करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक तो वाहनों की कमी जिले में नहीं लग रही है। यहीं के वाहनों से चुनाव संपन्न करा लिया जाएंगे।
बूथ तय होते ही तैयार होगा रूट चार्ट
मतदान केंद्र व स्थल में फेरबदल तय होने के बाद रूट चार्ट भी तहसील स्तर से तैयार करवाए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपजिलाधिकारियों से क्षेत्र में मतगणना स्थलों व पोलिंग पार्टी रवानगी स्थलों की सूचना मांगी गई थी, लेकिन अब तक नहीं आई।
उसके आने के बाद रूट चार्ट तैयार करवाया जाएगा ताकि उसके आधार पर अधिकारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

फोटो-20-जानकारी देते सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव। संवाद- फोटो : HARDOI