{"_id":"edf3a7d817b0bcb2a1a8be87eed8b674","slug":"the-district-received-a-gift-of-the-x-ray-machine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली एक्सरे मशीन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली एक्सरे मशीन की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने
का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों को सस्ती दर पर स्वास्थ्य सेवाएं
मिले यहीं उनकी प्राथमिकता है और वह उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास
करेंगे।
कहा कि प्रदेश में हृदय रोग विशेषज्ञों की कमी है, इसके बावजूद वह जिला अस्पताल में जल्द ही हार्ट विशेषज्ञ की तैनाती कराने का प्रयास करेंगे। वह गुरुवार को जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन के उद्घाटन मौके पर बोलते हुए उक्त बात कही। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित महिला अस्पताल के बाबत सीएमओ डा. वीके गुप्ता से जानकारी ली।
सीएमओ ने बताया कि दो माह में बिल्डिंग तैयार होने की बात संबंधित निर्माण एजेंसी ने कही है। उद्घाटन के बाद राज्यमंत्री ने डिजिटल एक्सरे मशीन का जायजा लिया। चिकित्सक ने पहला डिजिटल एक्सरे समाजसेवी फखरूल इस्लाम फक्कन का किया। राज्यमंत्री ने कहा कि इस मशीन के शुरू होने से जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।
इस मौके पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मिथलेश चतुर्वेदी, सीएमओ डा. वीके गुप्ता, सीएमएस डा. आरके मिश्र, डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी कुमार, नरेश गोयल आदि मौजूद थे। उधर, जिला अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन से एक्सरे नि:शुल्क होंगे। इसके लिए तीन कंप्यूटर, एक डिजिटल एक्सरे प्रिंटर लगा हुआ।
इसके लिए दिल्ली से टेक्नीशियन अमित कुमार कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे है। इसके अलावा सर्विस इंजीनियर नंद किशोर आर्य ने गुरुवार को मशीन को आपरेट किया और उससे एक्सरे खींच कर उसका प्रिंट निकाला।