फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The dispute between the president and the councilors ends, the voluntary system will be implemented

अध्यक्ष और सभासदों की तकरार खत्म, स्वकर प्रणाली होगी लागू

Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
The dispute between the president and the councilors ends, the voluntary system will be implemented
फोटो-28- बैठक में मौजूद पाली नगर पंचायत के सभासद व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
पाली। पाली नगर पंचायत में पिछले तीन माह से नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर सभासदों में मचा घमासान रविवार को पूरी तरह शांत हो गया। रविवार को कस्बा के बिरहाना स्थित मैरिजहाल में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

पिछले साल सितंबर में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक के बाद अध्यक्ष दीपा अवस्थी और सभासदों के बीच तनातनी चल रही थी। शासन से नामित तीन सभासदों समेत पंचायत के कुल 16 सभासदों में से 11 ने अपना अलग गुट बना लिया था। इन सभी ने अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला व नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा अवस्थी के विरुद्ध बगावत कर दी थी।
विज्ञापन

सभासदों ने नागरिकों की समस्याओं का समाधान न हो पाने और पंचायत में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं होने का आरोप लगाते हुए सामूहिक त्यागपत्र भी दे दिया था। 23 दिसंबर को भी नगर पंचायत कार्यालय के सामने सभासदों ने धरना दिया था। रविवार को बैठक में माहौल बिल्कुल बदला नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक शुरू होने से पहले ही असंतुष्ट खेमे के छह सभासद नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता कमलाकांत वाजपेयी के आवास पर पहुंच गई और सभी कार्यों में सहयोग का वादा किया। इसके बाद बैठक के दौरान असंतुष्ट खेमे के शेष पांच सभासद भी मौके पर पहुंचे और बैठक में उल्लेखित प्रस्तावों पर सहमति के हस्ताक्षर कर दिए।

स्वकर प्रणाली लागू किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा अवस्थी ने कहा कि सभी सभासद उनका परिवार हैं। सभी के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed