फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   the development of the conflict area

‘क्षेत्र के विकास के लिए बाबूजी ने किया संघर्ष’

Fri, 26 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
the development of the conflict area

स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव की छठी पुण्यतिथि पर

विज्ञापन
कटियारी डिग्री कालेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राआें को सम्मानित भी किया गया।

पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि बाबू जी संघर्ष के दूसरे स्वरूप थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास को अंतिम सांस तक संघर्ष किया। उन्होंने क टियारी जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाकर महान कार्य किया है। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह पम्मू ने कहा कि बाबू जी ने जो सपना देखा था उसे साकार करने को वह संघर्ष कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने देंगे।

उन्होंने सवायजपुर एसडीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे और 5 जनवरी के बाद उन्हें तहसील में काम नहीं करने देंगे। उनका कार्यकर्ता रजाई गद्दे के साथ धरना प्रदर्शन करने को तैयार है। इस मौके पर मेधावी एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधायक राजेश्वरी देवी, चेयरमैन रिजवान खां, रामजी गुप्ता, कप्तान सिंह यादव, कमलेश पाठक, बलराम सिंह यादव, अनुराग सिंह यादव, प्रधानाचार्य अर्चना यादव, मोहम्मद इलियास, अर्चना यादव, मनोज अग्निहोत्री, अनोखेलाल कश्यप आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed