{"_id":"69482cf25a2e8d7ecd069442","slug":"the-demolition-of-the-cc-road-at-nagheta-road-started-at-a-cost-of-rs-11-lakh-hardoi-news-c-213-1-hra1001-142195-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नघेटा रोड पर 11 लाख रुपये से सीसी रोड बनवाया जाना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नघेटा रोड पर 11 लाख रुपये से सीसी रोड बनवाया जाना शुरू
विज्ञापन
फोटो-09- नघेटा रोड़ की निर्माणाधीन सड़क। संवाद
हरदोई। नघेटा रोड अब बरसात में जलभराव नहीं होगा, वहीं पानी से सड़क भी खराब नहीं होगी। नगर पालिका परिषद की तरफ से 11 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड बनवाई जा रही है। वहीं दुकानों के आगे इंटरलाॅकिंग लगवाई जाएगी और नाला भी बनवाया जाएगा। वहीं नघेटा रोड के दूसरी तरफ मौनी बाबा मंदिर से आवास विकास मोड़ तक 14 लाख रुपये नाला बनवाया गया है।
शहर में नघेटा रोड पर वार्ड संख्या 18 और वार्ड संख्या 11 में आने वाले भाग में जलभराव के कारण डामरीकृत सड़क खराब हो गई थी। बरसात में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें भी हुईं। जलभराव के कारण कई बार वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए और दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पड़ता था। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद के माध्यम से नघेटा रोड बनवाए जाने के साथ ही पानी निकासी के लिए नाला बनवाए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी से कहा था। नगर पालिका परिषद की तरफ से प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित किए जाने के बाद काम शुरू कराया गया है।
अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि आबकारी मंत्री के प्रयास से नघेटा रोड पर क्षतिग्रस्त भाग को 11,00,000 रुपये से सीसी रोड और दुकानों के सामने इंटरलॉकिंग लगवाए जाने के साथ ही पानी निकासी के लिए नाला बनवाया जा रहा है। काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही काम पूरा करा लिया जाएगा। वहीं नघेटा रोड की दूसरे तरफ मौनी बाबा मंदिर से आवास विकास मोड़ तक 14,00,000 रुपये से नाला बनवाया गया है। सभासद प्रतिनिधि प्रियम मिश्रा ने बताया कि मोहल्लावासियों की समस्याओं के समाधान कराया जा रहा है।