फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   the demands of Encompass irrigation union officials

मांगों के लिए सिंचाई संघ पदाधिकारियों का धरना

Tue, 17 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 17 Mar 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
the demands of Encompass irrigation union officials

एक अप्रैल 05 के नियमित नलकूप चालकों को भी पेंशन का

विज्ञापन
लाभ देने समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को सिंचाई संघ के पदाधिकारियों और कर्मियों ने नलकूप खंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया तथा ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संघ पदाधिकारियों ने कहा कि एक अक्तूबर 1986 के बाद नियुक्त एवं एक अप्रैल 05 के बाद नियमित अंशकालिक नलकूप चालकों की विभाग में पूर्व की सेवा को जोड़कर पेंशन का लाभ दिलाने को लेकर संघ काफी समय से संघर्ष कर रहा है।

अब आरपार की लड़ाई लड़ने को विवश है। उन्होंने कहा कि अब चाहे जितना भी प्रयास क्यों न करना पड़े, सभी एकजुट होकर संघर्ष कर अपना अधिकार लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने सींचपाल व सींच पर्यवेक्षक की भी गत सेवा को अर्ह मानते हुए पुरानी पेंशन का लाभ देने की वकालत की।

प्रदर्शन के दौरान नलकूप चालक, सींचपाल एवं सींच पर्यवेक्षक की वेतन विसंगति दूर कर ग्रेड पे 1900 के स्थान पर 2400, सींच पर्यवेक्षक को ग्रेड पे 2400 के स्थान पर 2800, एक जनवरी 06 से स्वीकृत करने की मांग की।

इस दौरान संघ ने ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संघ अध्यक्ष विजय सिंह, रामनरेश द्विवेदी, रणवीर सिंह, राजकुमार वर्मा, हरिनाम वर्मा, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed