फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The death of three of the smoke generator

जनरेटर के धुएं से तीन की मौत

Wed, 11 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 11 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The death of three of the smoke generator

जनरेटर का धुआं लगने से सपा नेता के कामर्शियल भवन में बिजली फिटिंग कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीरावस्था में लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मजदूरों की मौत के बाद इलाके में हलचल मच गई। कानपुर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के बरगदा पुरवा निवासी सपा के जिला महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ वीरे यादव के मकान में बिजली फिटिंग का कार्य चल रहा है। रात में भी मजदूर जनरेटर चला कर काम कर रहे थे और बाद में उसी मकान के कमरे में सो गए।
विज्ञापन


सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर सपा नेता को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो मजदूर अचेतावस्था में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रही थी। आनन-फानन में सभी को सीएचसी भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक  ने सांडी थाना क्षेत्र के लडै़तेपुरवा निवासी महेंद्र रैदास(30), कोतवाली देहात क्षेेत्र के कंथाथोक निवासी कुलदीप तिवारी, शहर कोतवाली क्षेत्र के आशा नगर निवासी रामजी वर्मा के बेटे राजू(15) को मृत घोषित कर दिया।

जबकि अरवल थाना क्षेत्र के उमरौली निवासी विनय(30), अमर पाल(35), महेश(40) की हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तीनों लोगों की मौत बंद कमरे में चल रहे जनरेटर से निकली कार्बन मोनो आक्साइड से होने का मामला सामने आया। कानपुर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम बुलाई गई है। यह टीम भी पूरे मामले की जांच कर रही है।

सपा नेता के घर में तीन मजदूरों की मौत और तीन के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। चिकित्सक ने सस्पेक्टेड प्वाइजन की बात कही। इस दौरान चर्चा फैल गई कि तीनों मजदूरों की मौत शराब पीने से हुई है।


लोगों का तर्क था कि रात में काम बंद करने के बाद मजदूर शराब पीए और खाना खाने के बाद शो गए। शराब के जहरीली होने की वजह से उनकी मौत हो गई। इस चर्चा के फैलने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस बुलाया।

दोनों अफसरों ने दावा किया कि मौक का कारण जनरेटर से निकली मोनो आक्साइड है। उन्होंने शराब पीने से मौत होने की बात का खंडन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed