फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The death of the boy fell from the roof , charged with murder

छत से गिरकर बालक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 22 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 22 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
The death of the boy fell from the roof , charged with murder

सुरसा थाना क्षेत्र में बालक की छत से गिरकर मौत हो

विज्ञापन
गई। मामले में ताऊ ने ननिहाल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के वैटगंज निवासी शिवकुमार शुक्ला का पुत्र अंकित शुक्ला (9) डेढ़ साल से अपने नाना रामप्रकाश तिवारी के यहां रह रहा था। वहीं पर उसकी मां सुधा और बहन रहती हैं। गुरुवार की रात वह छत पर लेटा था। इसी बीच वह छत से नीचे आ गिरा।

इससे उसकी सिर में चोट लगने से मौत हो गई। घटना के बाबत अंकित के ताऊ मिथलेश शुक्ला ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के संबंध में ताऊ ने आरोप लगाया कि अंकित के नाना ने कुछ जमीन उसकी मां सुधा के नाम कर दी थी और अंकित ही उसका वारिस था, इसलिए उसके मामा ने उसको मारापीटा।

इससे उसकी मौत हो गई। इस बाबत थाना सुरसा के दारोगा गणेश शुक्ला ने बताया कि सुधा और शिवकुमार के बीच विवाद चल रहा था। इससे वह अपने मायके में रह रही थी। बालक छत पर कपड़ा उतारने गया था। जिससे गिर कर उसकी मौत हो गई। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed