फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The days are getting scorched by the scorching sun and the nights are making us miserable

Hardoi News: तेज धूप से झुलस रहा दिन तो रातें कर रहीं बेहाल

Sat, 05 Apr 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 05 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The days are getting scorched by the scorching sun and the nights are making us miserable
फोटो-13- धूप में छाता लेकर जाते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन

- मौसम की तल्खी से गर्म हवाओं ने भी पकड़ी तेजी, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अप्रैल माह की शुरुआत में ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। गर्मी के तेवर अभी से ही तल्ख होने शुरू हो गए हैं। अधिकतम तापमान काफी बढ़ा हुआ है तो रात में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन में गर्म हवाएं भी तेजी से चलने लगी हैं। इससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं।
मौसम दिनों-दिन गर्म हो रहा है। सुबह 10 बजते ही सूरज अपने तेवरों का एहसास कराना शुरू कर देता है। घर से निकलने से पहले लोग छाता, हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी लगाए दिखे। दोपहर 1.30 बजे तक सूरज की तपिश, धूप के तेज ने लोगों को बेहाल कर दिया। फुटपाथ पर दुकानदारों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

दोपहर 2.30 बजे अधिकतम पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस पर टिक गया जो 4.30 बजे तक एक ही स्थिति में रहा। इस बीच 8 किमी की रफ्तार की गर्म हवाओं ने भी मुश्किलें बढ़ाईं। तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोग घरों में ही कैद रहे। हालात यह रहे कि बाजारों से लेकर चौराहा पर आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के तापमान में बढ़ा हुआ है तो रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि न्यूनतम तापमान बीते तीन दिन से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार को बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे अब रात में भी काफी अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है लोगों को रात में भी गर्मी से काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed