{"_id":"67f2b9120f83e24260061031","slug":"the-current-passed-through-the-wire-that-fell-on-the-iron-door-the-woman-died-after-getting-hit-by-it-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-129355-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लोहे के दरवाजे पर गिरे तार से उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लोहे के दरवाजे पर गिरे तार से उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
बेनीगंज। लोहे के दरवाजे पर गिरे तार से करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से जगतखेड़ा निवासी गीता देवी (40) पत्नी रामकिशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह कन्याभोज आदि के बाद अपने कमरे में जा रही थीं।
जगतखेड़ा निवासी रामकिशोर के मकान में बिजली के मीटर का तार कट कर लोहे के दरवाजे पर गिर गया। रविवार को करीब दस बजे उनकी पत्नी को दरवाजा खोलते ही करंट लग गया। इससे वह बेहोश होकर गिर गईं। पुत्री खुशबू और भतीजी गुड़िया के आने पर गीता देवी बेहोश मिलीं। खुशबू ने चचेरे भाई लवकुश को सूचना दी।
आनन फानन गीता को एंबुलेंस से सीएचसी कोथावां लाया गया। यहां अधीक्षक ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसा और दरवाजे में उतर रहे करंट की सूचना मल्हेरा उपकेंद्र के जेई को दी गई। कोतवाल कृष्ण बली ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।