{"_id":"64a5bdbd6c784e1475092745","slug":"the-contractor-did-not-make-the-road-equal-the-villagers-were-troubled-by-the-potholes-hardoi-news-c-213-1-hra1001-232-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ठेकेदार ने नहीं बराबर की सड़क, गड्ढों से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ठेकेदार ने नहीं बराबर की सड़क, गड्ढों से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
बघौली। ब्लॉक क्षेत्र के गोपार गांव में सदर उप जिलाधिकारी ने जन समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने एचसीएल के ठेकेदार की ओर से पाइपलाइन डालकर सड़क बराबर न किए जाने शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि गड्ढों से उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीएम ने प्राइमरी पाठशाला में जन चौपाल में जन समस्याएं सुनी। विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय की समस्याओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर खड़ंजा दुरूस्त कराने की मांग की। कहा कि गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने के कारण मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। एसडीएम ने कहा कि एचसीएल वालों से बात कर रास्ते की मरम्मत कराई जाएगी। रामपुर गांव में भी ऐसी ही समस्या है।
गांव वालों ने मंदिर शिव का रास्ता निकालवाने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि टीम गठित कर जांच कर रास्ता निकलवाया जाएगा। थानाध्यक्ष बघौली ज्ञानेश दुबे, प्रधान सुधा वर्मा, पंचायत सचिव, लेखपाल देवेंद्र वर्मा, प्रधानाध्यापक शैलेंद्र शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।