फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The city moaned due to jam, the residents were troubled for hours

Hardoi News: जाम से कराहा शहर, घंटों परेशान रहे नगरवासी

Thu, 06 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 06 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The city moaned due to jam, the residents were troubled for hours
फोटो-01- महात्मा गांधी मार्ग पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
विज्ञापन


- शहर के अधिकतर चौराहों पर लगा जाम
- महात्मा गांधी मार्ग पर जाम से परेशान रहे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर में जाम से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है, बुधवार को पूरा शहर जाम से परेशान रहा। शहर के सभी चौराहों पर जाम लगने से लोग घंटों फंसे रहे।
शहर में फुटपाथ पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। कार्यदिवस में पूरा शहर जाम हो जाता है। चौराहों से लेकर प्रमुख मार्गों पर जाम लग जाने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

बुधवार को भी शहर के बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, जिंदपीर चौराहा, रेलवे स्टेशन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, घंटाघर मार्ग, रोडवेज बस स्टैंड मार्ग, डाकघर मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। इससे लोगों को आने जाने में समस्या हुआ। पिहानी चुंगी पर कई घंटे तक वाहन फंसे रहे। यही हाल ओवर ब्रिज कर रहा। वहां पर भी जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। महात्मा गांधी मार्ग पर जाम लगने से विद्यालय के बच्चें भी फंसे रहे। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों का दस मिनट का सफर एक से डेढ़ घंटे में पूरा हो रहा है। इससे नागरिक परेशान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed