{"_id":"0e830fa47178152bca58057ab3b3dca1","slug":"the-child-had-a-medical-the-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका का कराया मेडिकल, आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका का कराया मेडिकल, आरोपी भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में बालिका के साथ रेप के प्रयास के मामले में पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया। आरोपी को छेड़छाड़ के मामले में जेल भेज दिया ।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 10 वर्षीय पुत्री गुरुवार की शाम सात बजे नल पर पानी भरने गई थी। तभी गांव निवासी दो युवक उसको नल के पास से पकड़ कर गांव के बाहर सरसाें के खेत में ले गए और उसके साथ उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका ने शोर मचाया।
तभी बच्ची की आवाज सुन कर उसके पिता खेत के पास पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। बालिका ने पिता को घटना की जानकारी दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। बालिका के भाई ने गांव निवासी दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर घटना में नामजद दोनों आरोपी का धर दबोचा। थानाध्यक्ष लाल्ता प्रसाद साहू ने बताया कि बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया था। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। सीओ हरियावां जितेेंद्र गिरी ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का है। उन्होंने पीड़ित के बयान लिए हैं।