{"_id":"8e4192e634121e7d90101cdb8bb49898","slug":"the-centre-has-not-completed-its-promises-to-the-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र ने जनता से किए वादे नहीं किए पूरे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र ने जनता से किए वादे नहीं किए पूरे’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 22 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव/सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा
विज्ञापन
कि केंद्र सरकार के एक वर्ष कार्यकाल की उपलब्धि शून्य है। जनता से किए गए
वादों को भी पूरा नहीं किया और अब श्रीराम मंदिर निर्माण के वादे से भी
पीछे हट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दैवी आपदा से निपटने को केंद्र सरकार से 80 हजार करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसके सापेक्ष अब तक कोई भी धनराशि नहीं मिली। वह शुक्रवार को वैटगंज स्थित आवास पर वार्ता कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याओं का निस्तारण कराया।
उन्होंने कहा कि देश का जवान सीमा पर शहीद हो रहा, पर प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हैं। भूमि अधिग्रहण बिल पर किसानों को गुमराह किया गया। केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के प्रति भी सजग नहीं है। कहा कि आम महंगाई चरम पर है, ऐसे में अच्छे दिन लोगों के लिए ख्वाब बन हो गए हैं।
सांसद ने बताया कि बघौली माधौगंज सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़, हरदोई से पिहानी जाने वाले मार्ग के कुछ हिस्से को बनाने को 2.60 करोड़, बम्हनाखेड़ा से बघौली चौराहे तक सड़क हाटमिक्स से बनाने को उन्होंने बजट मंजूर कराते हुए जारी करा दिया है।
कहा कि जल्द ही बिलग्राम से नैमिषारण्य जाने वाली सड़क को बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये और जारी कराए जाएंगे। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामप्रकाश शुक्ला मौजूद थे। उधर, माधौगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किए गए वादों को समय से पहले पूरा कर दिया है।
अब कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब नलकूपों को ठीक करने के निर्देश विभागीय अफसरों को दिए गए हैं, साथ ही बिजली विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह बिजली की सप्लाई रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में दें।