फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The captive girl raped and killed

बालिका से दुष्कर्म कर हत्या करने वाला बंदी

Wed, 05 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 05 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
The captive girl raped and killed

पिहानी थाना क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म के

विज्ञापन
बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी पहले भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया। एसपी ने आरोपी के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि पिहानी थाना क्षेत्र में एक अगस्त को एक गांव में गन्ने के खेत में एक बालिका का शव पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त पास के गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के रूप में की थी। उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गांव में पुलिस की पूछताछ में गांव निवासी एक युवक का घटना में हाथ होने का नाम आया। जिस पर पुलिस ने उसको गांव से जाते समय धर दबोचा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।

एसपी ने बताया कि उक्त युवक इससे पहले वर्ष 2013 में अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। वह 19 माह जेल में रहकर दो माह पूर्व ही जमानत पर रिहा होकर आया था। एसपी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed