फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   the bull killed the farmer

मऊपुर में सांड़ ने किसान को पटक कर मार डाला

Thu, 16 Jun 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
the bull killed the farmer
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव मऊपुर भाऊपुर में खेत पर गए किसान को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। किसान की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव मऊपुर भाऊपुर निवासी भूरे (55) पुत्र पूरन सिंह बुधवार सुबह अपने खेत पर गए थे। तभी खेत में बैठे सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने भूरे को सींगों पर उठाकर कई बार जमीन पर पटका। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान लाठी डंडे आदि लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और भूरे को सांड़ के चंगुल से छुड़ाया। परिजन भूरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि भूरे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed