फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body was strangled to death, burnt to remove identity

गला दबाकर की थी हत्या, पहचान मिटाने को जलाया था शव

Wed, 24 Mar 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The body was strangled to death, burnt to remove identity
बबलू हत्याकांड में पकड़े गए तीनों आरोपी। संवाद - फोटो : HARDOI
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम बन्नापुर निवासी बबलू की हत्या के आरोपी उसके चचेरे भाई अनुज और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध के चलते हुई इस वारदात में बबलू की पत्नी ने चचेरे देवर को पति की हत्या करने के लिए जेवर गिरवी रखकर रुपये दिए थे। पुलिस का दावा है कि अनुज ने स्वीकारा है कि पहले बबलू की गला दबाकर हत्या की। पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया।
विज्ञापन

ग्राम बन्नापुर निवासी बबलू सिंह (36) शनिवार को अचानक लापता हो गया था। उसके छोटे भाई पिंटू ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने बबलू की पत्नी रीना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी, तो पूरी वारदात खुल गई थी।
विज्ञापन

पुलिस को बबलू का अधजला शव नहर पटरी की मिट्टी में दबा मिला था। पुलिस ने मंगलवार रात भर मामले की जांच की। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर माधौगंज-बघौली मार्ग से अनुज सिंह और मोहित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अनुज ने बताया कि रीना के साथ उसके दो वर्षों से संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना का सारा जेवर भी अनुज के पास रखा था। अनुज की हत्या के लिए रीना ने 25 हजार रुपये गिरवी रखकर खर्च कर देने को कहा था। इस पर 25 हजार रुपये पर रीना का एक हार बघौली चौराहा स्थित एक दुकान पर गिरवी रख दिया था। शनिवार रात ही अनुज के बुलावे पर बबलू ने शराब पी थी।

साथ में मोहित और राधे भी थे। अनुज ने पुलिस को बताया कि शराब पिलाने के बाद बबलू की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लकड़ी एकत्र कर शव को जला दिया था। रविवार तड़के मौके पर जाकर देखा तो शव आधा ही जला था। इस पर शव उठाकर नहर पटरी की मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस ने पूरे मामले में मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed