फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of the missing businessman found in the forest for four days

चार दिन से लापता व्यापारी का शव जंगल में मिला

Wed, 19 Jul 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Wed, 19 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing businessman found in the forest for four days
अजय सिंह की फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala

 चार दिन से लापता व्यपारी का शव बुधवार को ककराली जंगल में मिला है। लेकिन, उसकी कार के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने परिजनों को सूूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव फेंका गया होगा। इस दौरान लखनऊ जनपद की मलिहाबाद और अलीगंज कोतवाली पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


लखनऊ जनपद के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यापारी अजय सिंह कपिल (56) की संडीला कोतवाली क्षेत्र के सांक गांव में ईंट और टाइल्स बनाने की फैक्ट्री है। वह 16 जुलाई को कार से सांक गांव स्थित फैक्ट्री पर जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन यहां नहीं पहुंचा। शाम को जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान उसका मोबाइल भी स्वीच आफ मिला।
विज्ञापन


इससे परेशान परिजनों ने  रास्ते से गायब हो गया। शाम को परिजन अलीगंज और मलिहाबाद कोतवाली में तहरीर दी। रास्ते से गायब होने की वजह से मलिहाबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बुधवार को ककराली के जंगल में शव पड़े होने की सूचना पर संडीला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हुलिए से उसकी पहचान की और परिजनों व मलिहाबाद पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन व मलिहाबाद व अलीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव फेंका गया है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि कार की तलाश की जा र्ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed