फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a young man missing for four days was pulled from the river and torn apart by dogs.

Hardoi News: चार दिन से लापता युवक का शव नदी से खींचकर कुत्तों ने नोचा

Sun, 16 Aug 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man missing for four days was pulled from the river and torn apart by dogs.
फोटो-45-परशुराम। फाइल फोट
सांडी। बीते बृहस्पतिवार से लापता युवक का शव रविवार दोपहर कुत्ते सठियामऊ गांव के पास नदी से खींच लाए। नदी के किनारे ही कुत्ते शव को नोच रहे थे। इस बीच तलाश करते हुए मृतक का भाई वहां पहुंच गया और कपड़ों से शव की पहचान कर ली। कुत्तों को शव नोचते देख भाई बिलख पड़ा और फूट-फूटकर रोने लगा।
विज्ञापन

नसीरपुर कोइलाई निवासी परशुराम (35) महाराष्ट्र के पडूना में गुटखा फैक्टरी में काम करते थे। 20 दिन पहले वह गांव आए थे। भाई लज्जाराम ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की सुबह परशुराम छितरामऊ के तरफ टहलने जाने की बात कहकर गए थे। देर शाम तक वापस न आने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को परिजन ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। गांव के पास से गर्रा नदी निकली है। नदी में डूबने की आशंका में भाई लज्जाराम नदी किनारे बसे गांवों में परशुराम की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर सठियामऊ गांव के पास नदी किनारे कुत्तों का झुंड नदी से एक शव लाकर नोच रहा था। पास जाकर देखा तो कपड़ों से उन्होंने शव की पहचान कर ली और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी की मौत 10 साल पहले हाे चुकी है। एक बेटी थी, उसकी भी मौत बीमारी के कारण कई वर्ष पहले हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed