फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The baby after feeding ten days

दस दिन दूध पिलाने के बाद छिना बच्चा

Sat, 15 Jul 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 15 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
The baby  after feeding ten days
नवजात को गोद में लेकर बैठी सोनी। - फोटो : amarujala

हरपालपुर/हरदोई। दस दिन तक दूध पिलाने के बाद एक मां से नवजात को छीनकर लखनऊ शेल्टर हाउस भेज दिया गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे को शेल्टर हाउस इसलिए भेजा गया है, क्योंकि उसने बच्चे को जन्म नहीं दिया था। बच्चा झाड़ियों में पड़ा मिला था।

विज्ञापन


 अरवल थाना क्षेत्र के परचौली गांव में पांच जुलाई को एक नवजात (लड़का) पड़ा मिला था। नवजात के मिलने पर वहां मजमा लग गया। संभावना जताई गई कि लोकलाज के भय से किसी युवती ने नवजात को गांव के किनारे झाड़ियों में छोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं मौजूद गांव निवासी आशीष सिंह ने आगे बढ़कर उसे गोद में लिया और सीएचसी में उसकी नाल कटवाकर घर ले गए। आशीष ने नवजात को अरवल थाने के खद्दीपुर चैनसिंह निवासी  बहन सोनी को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा मिलने के बाद सोनी की ममता जाग गई और उसने नवजात को दूध पिलाया लेकिन चाइल्ड हेल्थ केयर को जब इसकी भनक लगी तो वह कानूनी प्रक्रिया के बाद सोनी की सुपुर्दगी में ही नवजात को देने की बात कहकर ले गई, लेकिन जिले की कमेटी के निर्णय पर इस नवजात को बाल गृह लखनऊ भेज दिया गया।


नौ दिन तक दूध पिलाकर पालन पोषण करने वाली मां की ममता कानून के सामने हार गई जिससे उसका रो-रो कर बुरा हाल है। जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी नतीजा बेअसर रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed