{"_id":"09785868e9a60d20c172a281323feaed","slug":"the-accused-was-nabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकांड का एक आरोपी दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटकांड का एक आरोपी दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ के ठेकेदार से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को ढाबे पर खाना खाते समय गिरफ्तार कर लिया। वही दो लुटेरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि कस्बा चौकी इंचार्ज विपिन यादव व बस अड्डा चौकी इंचार्ज रहमान खां गुरुवार की सुबह 7:30 बजे टीम के साथ लखनऊ रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे शातिर लुटेरे को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नीरू निवासी मोहल्ला ओम पुरी थाना कोतवाली देहात, हरदोई बताया। आरोपी ने 11 फरवरी को गोसवा गांव के निकट लखनऊ के ठेकेदार से हुई 74 हजार की लूट में शामिल होना कबूल किया है।
इसके अलावा करीब 10 माह पहले संडीला स्टेशन पर 77800 रुपये की लूट में भी वह और उसके साथी सोलंकी निवासी कथौली हरदोई कोतवाली शहर व आकाश निवासी ककेड़ी थाना हरदोई शामिल होना बताया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के पास से एक चाकू व 10330 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस अब उसके अन्य दो साथियों की तलाश में जुट गई है ।