{"_id":"d9f5f8f675b41d7a21d1886a1b46e2b7","slug":"the-84-kosi-in-the-district-round-holly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आई 84 कोसी होली परिक्रमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आई 84 कोसी होली परिक्रमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य से चलकर 84 कोसी होली परिक्रमा का मेला शुक्रवार को हरदोई के
विज्ञापन
अतरौली क्षेत्र में प्रवेश कर गया। मेले में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। हाइटेक साधु आकर्षण का केंद्र रहे।
मेला में साधुओं के समूह विशेष पहचान के साथ यात्रा कर रहे हैं। आसपास जिलों के साथ अन्य प्रांतों के श्रद्धालु भी 84 कोसी परिक्रमा कर रहे हैं। कुछ विदेशी साधु भी हैं।
साधुओं के पास महंगे मोबाइल से लेकर लैपटॉप और इंटरनेट तक की सुविधाएं उपलब्ध हैं। परंपरागत पालकी में चल रहे मेला कमेटी कोषाध्यक्ष व वनगढ़ महंत संतोष दास खाकी अपने लैपटॉप से फेसबुक पर मेला से जुड़ी तस्वीरों को भेजते हैं। पहला आश्रम के महंत भरत दास, हर्रैया के महंत शिवराम दास भी किसी से कम नहीं है।
करीब तीन किमी लंबे कारवां के साथ चल रहे मेले में हिमालय बद्री नारायण धाम से आए महंत स्वामी रामसुख दास, पानीपत हरियाणा से आए महंत रमेश पुरीजी आदि साधु हाथी, घोड़ा पालकी के साथ होली की परिक्रमा कर रहे हैं।
अमावस को नैमिश से चले मेला का पड़ाव गुरुवार को सीतापुर के कोरौना में रहा। शुक्रवार को गोमती किनारे हर्रैया में पड़ाव रहने के बाद शनिवार को नगवा कोथावां में पड़ाव पहुंच रहा है।
एसडीएम जीसी श्रीवास्तव व सीओ चरन सिंह अपने तमाम मातहतों के साथ व्यवस्था को चाक चौबंद रखने में लगे रहे।