फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Terror sworn personnel

आतंकवाद के विरुद्ध कर्मियों ने ली शपथ

Fri, 22 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 22 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Terror sworn personnel

आतंकवाद समाज के लिए घातक है, इसको हर हाल में समाप्त

विज्ञापन
होना चाहिए। आतंकवाद को समाप्त करने के लिए गुरुवार को आतंकवाद दिवस पर कई विभागों में कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। सभी ने आतंकवाद को समाप्त करने और उसे दूर रहने का संकल्प लिया।

शासन के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यालयाें, स्कूल, कालेज, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में गुरुवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यालयों में अफसरों और कर्मचारियों ने आतंकवाद के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर हिंसा और आतंकवाद के खतरे के संबंध में परिचर्चा, सेमिनार, व्याख्यान और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजित कर विचार विमर्श किया गया। आतंकवाद विरोधी दिवस पर जिलाधिकारी रमेश मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली।

उन्होंने कहा कि हम सभी को हर संभव तरीके से और सभी स्तरों पर आतंकवाद का मुकाबला करना होगा। लोगों को इसके प्रति जागरूक करना होगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रभारी/एएसपी पश्चिमी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने शपथ ली। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने में सभी का सहयोग जरूरी है।

सभी इस बात का संकल्प लें कि इससे दूर रहेंगे और देश में ऐसे अराजकतत्वों को पनपने नहीं देंगें। इस मौके पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ हरपालपुर नितेश सिंह, एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे। उधर, विकास भवन में सीडीओ विजय गुप्ता ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed