फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tension over the placing of kiosks on the disputed land

विवादित भूमि पर दुकाने रखे जाने पर तनाव

Fri, 10 Sep 2021 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Tension over the placing of kiosks on the disputed land
फोटो-28-घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : HARDOI
सांडी। सांडी नगर पालिका क्षेत्र में सदर बाजार में खाली पड़ी भूमि पर लकड़ी के चार खोखे रखे पर माहौल बिगड़ गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर रखा गया एक खोखा पुलिस ने थाने में रखवा लिया।
विज्ञापन

सांडी कस्बे में सदर बाजार में एक भूमि खाली पड़ी है। भूमि पर लंबे समय से मीट की मंडी लगती है। गुरुवार आधीरात कुछ लोग लकड़ी के चार खोखे तांगों पर लादकर पहुंचे। एक खोखा विवादित जगह पर रख दिया। जानकारी मंडी में दुकानें लगाने वाले धर्म विशेष के लोगों को हुई, तो वह लोग मौके पर एकत्र हो गए। भीड़ जुटने की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। लोगों ने पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि अनिल गुप्ता पर जमीन कब्जा कराने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया। मुन्ना कुरैशी, हनीफ, सगीर और वसीर ने पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि पर परेशान करने और खोखा रखने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को भेज दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अनिल गुप्ता का कहना है कि भूमि नगर पालिका की है और कुछ लोग इसका अनाधिकृत रूप से निर्माण कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि लकड़ी के खोखे उन्होंने नहीं रखवाए हैं। मामले में मुर्गा फार्म चलाने वाले जीशॉन पर भी गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन जीशॉन का कहना है कि उनका मामले से कोई मतलब नहीं है। इस सबके अलावा पालिका के लिपिक मोतीलाल राठौर ने भी एक तहरीर दी है। तहरीर में मोहम्मद जीशॉन पर नगर पालिका की भूमि की नाप गलत ढंग से कराने का आरोप है। फिलहाल मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश पुलिस ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed