फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ten winners will get the opportunity to job

दस विजेताओं को जाब का मिलेगा अवसर

Wed, 30 Sep 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 30 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ten winners will get the opportunity to job
अमर उजाला व जिलेट गार्ड की ओर से महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को
विज्ञापन
कैरियर काउंसलिंग में कैरियर के संबंधित टिप्स दिए गए और काउंसंलिंग में विजेता दस विद्यार्थियों को जाब का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों में कार्यशाला के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।

अमर उजाला व जिलेट गार्ड के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के कैरियर काउंसलिंग के लिए कार्यशाला शुरू की गई है। इसके तहत दिव्य कृपाल महाविद्यालय, सीएसएन पीजी कालेज,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जीडीसी और प्रकाश महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्नातक प्रथम , द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की एक कैरियर

के विषय में जानकारी दी गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को इंटरव्यू में किस प्रकार से तैयारी करके जाना चाहिए और उनकी पर्सनालिटी से साक्षात्कार लेने वाले प्रभावित हो इसके लिए वेशभूषा आदि की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में स्नातक फाइनल वर्ष के छात्रों से प्रश्नोत्तर में से दस बेस्ट विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस तरह पूरे प्रदेश में ऐसे पांच सौ विद्यार्थियों

को चयन किया जायेगा। इसके बाद अमर उजाला उनकी दिल्ली में एक कार्यशाला आयोजित कराएगा जिसमें दस विद्यार्थियों को चुना जायेगा। इनको अमर उजाला व जिलेट गार्ड में नौकरी का मौका दिया जाएगा। महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने कार्यशाला में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed