{"_id":"608d88b18ebc3e8d16550e16","slug":"teenager-tractor-die-hardoi-news-overturn-hardoi-news-knp626284249","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से किशोर की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से किशोर की दबकर मौत
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांता निवासी गोलू शनिवार दोपहर ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहा था। रास्ते में नाले के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार गांव निवासी अनुज (13) नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आस पास मौजूद ग्रामीण जब तक उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अनुज चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था।
कोतवाल हंसमती ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बेहटा गोकुल। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर निवासी शालिनी (26) शुक्रवार को पति मोहित के साथ बेहटा गोकुल के ग्राम बिजगवां में स्थित मायके में बाबा की तेहरवीं में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन
शनिवार को वह पति के साथ बाइक से वापस जा रही थी। रास्ते में हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बेड़ीलीक गांव के पास संतुलन बिगड़ जाने पर वह चलती बाइक से नीचे गिर गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल शालिनी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।