{"_id":"602ff07d8ebc3ee9356bf843","slug":"teenager-held-hostage-raped-hardoi-news-knp612889846","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मोबाइल पर परिजनों को सूचना दी, तो परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि पड़ोसी गांव पिपरी मजरा छितरामऊ निवासी गंगावती का उसके यहां आना जाना था।
गंगावती ने 15 वर्षीय बेटी को गांव में कथा सुनने के बहाने बुला लिया। यहां से गंगावती का पति दुबेराज और गांव छितरामऊ निवासी सोनू ने किशोरी का मुंह बांध दिया और बाइक से अपने घर ले गए।
आरोप है कि दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो परिजन छितरामऊ पहुंचे और किशोरी को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
सांडी के थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि दुबेराज और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।