फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenage girl, hurt by her lover and family, commits suicide by hanging herself.

Hardoi News: प्रेमी और परिजन से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Sat, 04 Jul 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl, hurt by her lover and family, commits suicide by hanging herself.
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने मकान के सामने रहने वाले प्रेमी के घर बीते एक जुलाई को चली गई। प्रेमी ने इसे गलत बताते हुए वापस घर जाने को कहा। किशोरी के इन्कार करने पर उसे थाने ले जाया गया। यहां उसके परिजन को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। पूरे घटनाक्रम से आहत किशोरी ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी (17) कक्षा 10 की छात्रा थी। मकान के सामने रहने वाले अभिषेक गौतम से उसकी नजदीकियां थीं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक एक जुलाई की सुबह किशोरी अपने प्रेमी के घर चली गई। इस पर अभिषेक ने उसे समझाया और घर वापस जाने को कहा। किशोरी के इन्कार कर देने पर अभिषेक के परिजन उसे लेकर अतरौली थाने गए। यहां किशोरी के परिजन को बुलाया गया। यहां किशोरी को उसके परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

दो जुलाई को किशोरी वापस अपने घर चली गई। इसके बाद शुक्रवार को वह घर से बिना कुछ बताए चली गई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान उसका शव नरियाखेड़ा मटेहना रोड स्थित उसके बाग में ही आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर अभिषेक गौतम के खिलाफ प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed