फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teen ager girl died due to current

किशोरी पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मौत

Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
teen ager girl died due to current
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर शुक्ल में खेत में घास काट रही किशोरी पर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया। करंट लगने से मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहपुर शुक्ल निवासी डालचंद की पुत्री शुभी (13) शनिवार को मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। वो गांव के उमाकांत पांडेय व वशिष्ठ के खेत की मेड़ के पास घास काट रही थी। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर शुभी पर गिर गया। जब तक आसपास के लोग मदद को पहुंचते, करंट से झुलसकर शुभी की सांसें थम गईं। घास काट रही दूसरी लड़कियों ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दी। मृतका के पिता डालचंद मजदूरी करते हैं। शुभी पांच बहन-भाइयों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं दिया ध्यान
ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में खेतों से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार काफी ढीले हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन विभाग समस्या पर सुनवाई नहीं कर रहा है। नतीजतन आए दिन टूटते तार हादसों का सबब बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed