{"_id":"5f5916148ebc3e54b86e47ea","slug":"teen-ager-died-in-hole-fiiled-water-due-to-road-construction-hardoi-news-knp581693553","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खुदे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खुदे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली-भरखनी मार्ग पर चल रहा चौड़ीकरण का कार्य एक किशोर के लिए काल बन गया। कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पाली-भरखनी मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क के एक तरफ से मिट्टी निकालकर निर्माण कार्य में इस्तेमाल कर ली गई। कुछ दिन से इन गड्ढों में पानी भरा है। बुधवार शाम को आबिदनगर निवासी इंजमाम (15) पुत्र नाजिम अपने चचेरे भाई साहिल (10) के साथ वहीं ईंट भट्ठे के पास खेल रहा था। इसी दौराम इंजमाम सड़क पर पानी भरे गड्ढे में जा गिरा।
गहराई अधिक होने से इंजमाम डूबने लगा। इंजमाम को डूबते देख साहिल ने शोर मचाया, तो मौके पर भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह इंजमाम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थ्री। जानकारी पाकर पाली थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे और शव को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भिजवाया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।