फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   techers issue in hardoi

चार बा शिक्षिकाओं के विषय नहीं खा रहे मेल, चयन कैसे पता नहीं

Thu, 10 Sep 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
techers issue in hardoi
हरदोई अनामिका प्रकरण के मास्टर माइंड के प्रमुख सहयोगी बताए गए लिपिक इन दिनों जेल में बंद हैं पर कारनामें अब धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं। चयन की 137 मूल प्रतियां गायब हैं तो चार शिक्षिकाएं ऐसी भी निकलीं हैं, जिनके मानक के अनुसार विषय मेल नहीं खा रहे। अधिकारियों की मानें तो इन शिक्षिकाओं के प्रकरण को लेकर निदेशालय फाइलें भेज दिशा निर्देश मांगे गए हैं। कुल मिलाकर जिले के शिक्षा विभाग की कार्यशैली एक बार फिर से शासन स्तर पर चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन

साल 2011 से पूर्व जिले में सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चल रहे थे। इसके बाद जिले में 13 नए विद्यालयों के लिए शैक्षिक व चतुर्थ श्रेणी स्टाफ का चयन किया गया। इसी चयन में सबसे ज्यादा गड़बड़ी हुई। इन दिनों शिक्षा विभाग में नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें शिक्षकों के प्रपत्र चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फाइलें खंगालने के दौरान ही मामला सामने आया कि सामान्य विज्ञान विषय में चार शिक्षिकाएं ऐसी निकलीं जिनका चयन के समय बताए गए विषयों का मिलान ही नहीं हुआ। तीन विषयों में दो विषय मेल खाने चाहिए लेकिन इनके एक विषय ही मेल खा रहा है। इन चार शिक्षिकाओं का चयन कैसे हुआ, जिम्मेदार इससे बेखबर हैं। अधिकारियों ने इनके प्रकरण को निदेशालय भेेज दिया है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे ने बताया कि अभी कई मामले खुलने की प्रबल संभावनाएं हैं। इस ओर लगातार मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed