फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tebilon 700 to 13 vote will be counted

700 टेबिलों पर 13 को गिने जाएंगे वोट

Fri, 11 Dec 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Fri, 11 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

हरदोई। जिले के 19 ब्लाकों की 1308 ग्राम पंचायतों में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के भाग्य का फैसला 13 दिसंबर को होगा। वोटों की गिनती के लिए 700 टेबिलें लगाई जाएंगी। मतगणना कार्मिकों को उनकी ड्यूटी जारी करने के बाद उनको भी जिम्मेदारियंा सौंप दी गई हैं।

विज्ञापन


जिले में इस बार पहली बार 1308 ग्राम पंचायतों पर प्रधान चुने जाएंगे। इससे पूर्व के चुनावों में सिर्फ 1101 पंचायतों में प्रधान पद थे लेकिन 207 नई ग्राम पंचायतें निकाले जाने के बाद इनमें भी प्रधान पद का चुनाव कराया गया है जिसमें दो ग्राम पंचायतों में हुए प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के बक्सों को एक मेज पर खोले जाने की तैयारी हैं। इससे 1308 ग्राम पंचायत में करीब सात सौ टेबिलों की व्यवस्था की गई है जिसमें लगभग पांच हजार से अधिक मतगणना कार्मिकों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


उनको ड्यूटियां भी जारी कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि सारी तैयारियां मतगणना से संबंधित लगभग पूरी हैं।   सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायन मिश्रा ने बताया कि 13 दिसंबर को सात बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इससे दोपहर बाद परिणामों के आने का क्रम शुरू होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed